फोटो
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चूहड़पुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मासिक धर्म, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। छात्राओं को निशुल्क सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। डीन प्रो. माधव गोविंद ने कहा कि ऐसी पहल बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। ब्यूरो