नोएडा (संवाद)। सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा-1 के विद्यार्थियों ने भारत की अमूल्य धरोहर विषय पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य और रोचक तथ्यों के माध्यम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने स्मारकों के संरक्षण का संदेश देते हुए प्रभावी अभिनय किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फैक्ट-ओ-मेनिया रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत के प्रसिद्ध स्मारकों से जुड़े ज्ञानवर्धक तथ्यों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।