ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को नवरात्रि उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। संस्थान के चेयरमैन एचएस बंसल, सचिव अनिल कुमार बंसल और संयुक्त सचिव अनमोल बंसल ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो