फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआईयू में छात्रों और शिक्षकों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गौतमबुद्ध नगर के सहयोग से हुआ। इसमें छात्रों, शिक्षकों और अन्य सदस्यों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। शिविर ‘मानवता की एक बूंद-रक्त दें, जीवन बचाएं’ थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गौतमबुद्ध नगर के सचिव संजय के. त्रिपाठी और एनआईयू स्कूल ऑफ नर्सिंग के डीन डॉ. दीपक सेठी ने किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। आयोजकों ने रक्तदान से पहले पर्याप्त पानी पीने और स्वस्थ अवस्था में ही रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें