फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक राष्ट्र, एक चुनाव पर छात्र संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में संविधान साक्षरता क्लब द्वारा एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर छात्र संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल त्यागी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप भाटी ने भारतीय लोकतंत्र में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. त्यागी ने कहा कि यह व्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीतिक ढांचे को स्थिरता प्रदान कर सकती है। संविधान साक्षरता क्लब की अध्यक्ष एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ ममता गौतम और प्राचार्य. राजीव गुप्ता ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। भविष्य में इसे लागू करने के लिए सभी पक्षों का सहयोग आवश्यक होगा। संगोष्ठी में छात्र गौरव दुबे, समदिशा, रोजी, कंचन, निशा झा, लाइवा और मंगला शर्मा ने भी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संविधान साक्षरता क्लब के सदस्य डॉ मंजू शुक्ला, डॉ पलक कौशिक, डॉ धर्मेंद्र कुमार और डॉ प्रतिभा रानी यादव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें