दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कॉलेज में पढ़ाई के लिए गया छात्र रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर सुनारसी गांव की मॉडर्न रेलवे सिटी कॉलोनी में जयप्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। 20 दिसंबर को उनका 14 वर्षीय बेटा आनंद कुमार स्कूल बस से एसआरएस इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गया था। छात्र कक्षा आठ में पढ़ता है। स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह समय रहते घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने बस चालक व स्कूल में संपर्क किया। कोई जानकारी न मिलने पर परेशान होकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश में लगी है।