दादरी। कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर म्यू-1 से एक छात्र रहस्यमय हालत में लापता हो गया। घटना के दो दिन बाद छात्र के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश में लगी है। प्रभारी निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर म्यू-1 में मनोज विधुड़ी परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अनिकेत विधुड़ी 30 सितंबर को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चला गया है। वह कोचिंग करने ओमीक्रॉन-3 में जाता है। उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। उसके बाद से कोई पता नहीं है। पिता ने घटना के दो दिन के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की तलाश में लगी है। संवाद