लोटन। कोतवाली क्षेत्र के करुवावल कला गांव के टोला लोधपुरवा निवासी नंदनी (15) पुत्री शिवचरण की स्कूल जाते समय बस की टक्कर से घायल हो गई। आसपान के लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी लोटन भेजा। जहां से डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, नंदनी जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियाडीह में कक्षा नौ में पढ़ती है। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी लोटन-सोहास रोड पर धंधरा गांव के सामने पीछे से आ रही गोरखपुर जाने वाली बस ने टक्कर मार दी, जिससे गिरकर वह गिर गई और बस का पहिया दाहिने पैर पर चढ़ गया। बेहोशी की हालत में मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी लोटन ले आए। संवाद