फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों को बैज प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। समारोह में विद्यालय की संस्थापक प्राचार्या अंजलि मलिक, उप-प्राचार्या सुविग्या द्राबु सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें