फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेस के दौरान खंभे से टकराया छात्र, आंख में लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस के दौरान खंभे से टकराया छात्र, आंख में लगी चोट
विज्ञापन

अभिभावक ने लगाया स्कूल पर लापरवाही का आरोप, स्कूल प्रशासन ने बताया निराधार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को रेस के दौरान नर्सरी के छात्र आरव की आंख में चोट लग गई। दौड़ में बच्चा प्रथम आया। फिनिश लाइन पार करते समय वह दौड़ते हुए एक खंभे से टकरा गया। स्कूल प्रशासन बच्चे को पास के अस्पताल ले गया। छात्र के अभिभावक का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही से बच्चे की आंख में चोट लगी है, हालांकि सोशल मीडिया पर पहले बच्चे को पीटने का भी आरोप लगाया गया।
जीटा-एक स्थित एवीजे हाइट्स सोसाइटी निवासी विनोद नागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल से कॉल आई कि उनके बेटे आरव की आंख में चोट लग गई है। उसे स्कूल प्रबंधन एक निजी अस्पताल ले गया, जहां पर डॉक्टर ने आंख में जांच की और दवा लगाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने उन्हें बताया कि स्कूल में बच्चों की रेस कराई गई थी। इसमें आरव प्रथम आया। फिनिश लाइन पार करने के बाद आरव तेजी से दौड़ते हुए एक खंभे से टकरा गया। अभिभावक का कहना है कि पोस्ट से टकराने पर उसकी आंख में कैसे चोट लग गई। उन्होंने इसके लिए स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्चे को शुक्रवार को नोएडा स्थित आई केयर सेंटर ले जाया गया था। जहां जांच और दवा देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन

-
सोशल मीडिया पर लगाया पीटने का आरोप
अभिभावकों ने सुबह सोशल मीडिया पर बच्चे को पीटने का आरोप लगाया था, मगर जब स्कूल और मीडिया ने पूछा तो स्कूल की लापरवाही बताया।
-
स्कूल में खेल के दौरान बच्चे की आंख में चोट लगी थी। उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर उसकी आंख की जांच कर दवा लगाकर भेजा गया था। बच्चे के अभिभावक को तुरंत इसकी सूचना दी गई थी। लापरवाही का आरोप निराधार है। - सुधा सिंह, प्रधानाचार्या, रायन इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें