ग्रेटर नोएडा। फ्यूजन होम्स सोसाइटी में बैडमिंटन रैकेट से छात्र की पिटाई के आरोपी के खिलाफ बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित के पिता पुरुषोत्तम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक 27 अगस्त की रात करीब 9 बजे कार्तिकेय सोसाइटी के बैडमिंटन कोर्ट में खेल रहा था। इस दौरान अंकुर त्यागी वहां पहुंचा और एक बार खेलकर दोबारा खेलने की जिद करने लगा। कार्तिकेय ने मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर रैकेट से उसके सिर और गाल पर प्रहार कर दिया। इससे बच्चे को गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने बच्चे के साथ मारपीट भी की। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी अंकुर त्यागी से बात की तो उसने गाली-गलौज की और धमकी दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया है। आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है। ब्यूरो