ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अरिहंत अंबर मामले का संज्ञान लेते हुए सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। जिसमें तीन दिनों में सभी व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सात दिनों में अंदर स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने को कहा गया है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सोसाइटी प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। अहम है कि सोसाइटी के निवासियों की ओर से लंबे समय से स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग की जा रही थी। यदि समय से सोसाइटी का स्ट्रक्चर ऑडिट हो जाता तो शायद एक जान बचा ली जाती। ब्यूरो