नोएडा। सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम् अपार्टमेंट के कई टावरों में प्लास्टर उखड़ने और सरिया दिखने के मामले में प्राधिकरण ने स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में टावरों की बालकनी के स्लैब के नीचे बीम और दीवारों में सरिया दिखाई दी। बेसमेंट की बीम व छत में भी सरिया दिखी। कई जगह पानी का रिसाव और सीलन भी मिली। प्राधिकरण ने बिल्डर को पैनल में शामिल आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, सीबीआरआई रुड़की समेत आठ संस्थानों में से किसी एक से इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने को कहा है। साथ ही नियमित मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ब्यूरो