नोएडा। जिले में श्रम कानूनों के पालन को लेकर श्रम विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। संतोषजनक जवाब न देने वाले 14 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 49 संविदाकारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। इन सभी के नाम काली सूची में डालने के लिए श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा गया है। अपर श्रमायुक्त ने कहा कि औद्योगिक शांति बनाए रखने और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शिकायत के लिए श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892 पर दर्ज करा सकते हैं अथवा ई-मेल आईडी complaint.dlcnoidagmail.com पर भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो