मेरी आवाज सुनोग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज्यू -3 के सी ब्लॉक में स्ट्रीट लाइटे बंद, छाया अंधेरा
फोटो-
पेड़ों की आड़ में स्ट्रीट लाइटें, ज्यू-3 के सी ब्लॉक में छाया अंधेरा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ज्यू-3 के सी ब्लॉक में घने पेड़ों के कारण स्ट्रीट लाइटों की रोशनी सड़कों तक नहीं पहुंच रही है। इससे रात में गलियों में अंधेरा रहता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार को पत्र भेजकर दीपावली से पहले पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने की मांग की है। इससे स्ट्रीट लाइटों की रोशनी सड़क तक पहुंचेगी और लोगों को अंधेरे से राहत मिल सकेगी।