फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ईटा-1 के सी-ब्लॉक में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। निवासी सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्राधिकरण के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। अंधेरे के कारण हादसे और असुरक्षा का डर बना रहता है। निवासियों ने जल्द स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की है।