फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड के नीचे लगेंगी कम ऊंचाई की स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-27 से 61 तक बने नोएडा एलिवेटेड रोड के नीचे का अंधेरा दूर होगा। नोएडा प्राधिकरण यहां पर कम ऊंचाई वाले पोल की स्ट्रीट लाइटें लगवाने जा रहा है। प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग ने परियोजना का प्रारूप तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है। अनुमानित लागत 2 करोड़ 36 लाख 66 हजार बताई जा रही है। मास्टर प्लान-2 रोड पर बने एलिवेटेड रोड के नीचे अभी रात को पूरी तरह से रोशनी नहीं रहती है। सेक्टर-28, 29, 34, 53,61 समेत चौड़ा रघुनाथपुर, निठारी, गिझोड़, बिशनपुर व अन्य गांव के निवासियों का आवागमन एलिवेटेड रोड के नीचे का होता है। कहीं-कहीं पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं लेकिन ज्यादातर हिस्से में लाइटिंग एलिवेटेड के पिलर के जरिए की गई है। अब यहां पूरे एलिवेटेड के नीचे छोटे-छोटे पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट लगवाने की योजना प्राधिकरण ने तैयार की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें