फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: म्याना की गली बनी दलदल, कीचड़ से निकलने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर के म्याना गांव की गली की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के म्याना गांव की एक गली में गंदा पानी भरा होने से रास्ता दलदल में बदल गया है। कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से बारिश नहीं हुई, इसके बावजूद पानी भरा है। म्याना निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि रास्ते के निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर प्राधिकरण में कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि समस्या देखने के लिए भी प्राधिकरण की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें