नोएडा।
सेक्टर-19 में मुख्य डाकघर के पास स्थित ग्राउंड में लावारिस गाय-भैंसों का जमावड़ा और अतिक्रमण होने से करीब एक हजार निवासी परेशान हैं। आरडब्ल्यूए महासचिव लक्ष्मी नारायण के अनुसार, परिसर में धूल-मिट्टी भी जमा रहती है। वहीं, सेक्टर की आंतरिक सड़कें जर्जर हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इससे स्कूटी और साइकिल सवार बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्राधिकरण ने समस्याओं का समाधान नहीं किया है। ब्यूरो