फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रजिस्ट्री, ट्रैफिक, मेट्रो और गंगाजल आपूर्ति पर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एस्टेट फ्लैट ओनर्स मेन एसोसिएशन (नेफोमा) की बैठक शनिवार को गौड़ सिटी सेंटर में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और फ्लैट ओनर्स की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर चर्चा की गई। महागुन मायवुड निवासी कृष्णानंद को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में फ्लैटों की रजिस्ट्री, बढ़ती ट्रैफिक समस्या, भूजल स्तर में गिरावट, मेट्रो कनेक्टिविटी और गंगाजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाने की रणनीति बनाई गई। नेफोमा अध्यक्ष अनु खान ने बताया कि विभिन्न सोसायटियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को सोसायटी स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक फ्लैट ओनर्स को जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान डेकोरी इंटीरियर्स को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में अनूप कुमार, अविनाश सिंह, दीपक दुबे, उमेश सिंह, किशोर कुमार, दीपक शर्मा और ओम उज्ज्वल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें