नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने बुधवार को सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर कार्यशाला की। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने की। इस दौरान अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक अमित त्यागी ने अभियान की कार्ययोजना, कार्यक्रमों की तिथियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यशाला में जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, प्रज्ञा पाठक, रामनिवास यादव, विपुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।