फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीसीपी ऑफिस के सामने कार रोककर बजाया हूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर शुरू की जांच
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित केसीसी कॉलेज के बाहर और डीसीपी ग्रेटर नोएडा कार्यालय के सामने सड़क पर हूटर बजाते और ब्लैक फिल्म चढ़ी कारों का काफिला खड़ा करने का मामला सामने आया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें स्विफ्ट, सफारी, थार, स्कॉर्पियो सहित कई एसयूवी कारें बीच सड़क पर रुकी दिख रही हैं। कारों में ब्लैक फिल्म लगी हुई थीं। कई वाहनों में हूटर भी बजाया जा रहा था। वीडियो में कुछ युवक कार की सनरूफ खोलकर हाथ लहराते हुए सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और जाम जैसी स्थिति बन गई। सामने आए वीडियो के मुताबिक करीब 50 कारें सड़क पर नजर आ रही हैं। घटना के वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस के साथ नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर गाड़ियों की पहचान की जा रही है। यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है। मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें