फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क के प्रवेश मार्ग पर लगे पत्थरों से बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालया प्राइड सोसाइटी के बच्चों के पार्क के प्रवेश मार्ग पर लगे उभरे हुए पत्थर अभिभावकों की चिंता का कारण बन गए हैं। पार्क तक पहुंचने वाले रास्ते पर जमीन से ऊपर निकले चौकोर पत्थर लगे हैं, जिनसे बच्चों के ठोकर खाकर गिरने और चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खेलते समय बच्चे अक्सर दौड़ते हुए इस हिस्से तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में पत्थरों के उभरे किनारों से टकराने पर चोट लग सकती है। अभिभावकों के अनुसार छोटे बच्चों का ध्यान खेल के दौरान जमीन पर कम रहता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सोसाइटी के लोगों ने प्रबंधन से मामले का संज्ञान लेकर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और संभावित हादसों को रोकने के लिए जल्द उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें