फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर तीन सप्ताह पहले चिपियाना और मारीपत के बीच एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। जब ट्रेन मारीपत और चिपियाना के मध्य पहुंची तो पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए थे। इस मामले में रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने सूत्रों के आधार पर चिपियाना-मारीपत के बीच भूरिया नाले के समीप से मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें