फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की का शीशा काटकर पांच लाख की जूलरी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट की खिड़की का शीशा काटकर बदमाशों ने पांच लाख की जूलरी चुरा ली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोसाइटी में चार जुलाई को ऋषि गुप्ता ने किराए पर फ्लैट लिया और छह जुलाई को शादी के बाद पत्नी के साथ रहने लगे। 12 जुलाई को पत्नी प्रगति मायके चली गई। 15 जुलाई की शाम ऋषि ऑफिस से लौटे तो खिड़की का शीशा कटा हुआ था। उन्होंने जांच की तो अलमारी में रखा सोने का नेकलेस, दो कंगन, एक जोड़ी टॉप्स, अंगूठी, मांग टीका, चांदी की पायल और 2500 रुपये सहित अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, घरेलू सहायिका और सफाईकर्मी पर चोरी का शक जताया है। घर शिफ्ट करने के दौरान इन लोगों की सहायता ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें