नोएडा(संवाद)। नवादा गांव में शनिवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। इसमें केयरिंग एसोसिएशन इंडिया द्वारा 500 से अधिक छात्रों को स्टेशनरी और अध्ययन सामग्री दी गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भाराला ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्था की टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव, अलोक गर्ग, पंकज त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, रजत त्यागी उपस्थित रहे।