फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में आज होगी प्रदेश स्तरीय एचआर मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेवायोजन विभाग की तरफ से आज ग्रेनो के रेडिसन ब्लू होटल में प्रदेश स्तरीय मिशन रोजगार-2025 के तहत एचआर मीट इंडस्ट्रीज कनेक्ट का आयोजन होगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के 60 से अधिक संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टीसीएस, एचसीएल, सैमसंग, विवो, हायर, विप्रो, अपोलो आदि कंपनी और शारदा यूनिवर्सिटी, एमेटी यूनिवर्सिटी, विश्वसरैया यूनिवर्सिटी, जेएसएस यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी और लॉयड काॅलेज, गलगोटिया कालेज, एनआईईटी कालेजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगार योजनाओं के माध्यम से उद्योगों को गुणवत्तापूर्ण, प्रशिक्षित और स्थानीय प्रतिभा की उपलब्धता के साथ जोड़ना है। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रम एवं सेवायोजन डॉ. मनसुख एल मांडविया, विशेष अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल राजभर और सांसद महेश शर्मा होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें