ग्रेटर नोएडा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विकास भवन के सभागार में संगठन के संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर संगठन के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष और प्रयासों को याद किया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष अंबे प्रसाद शर्मा ने कहा कि बीएन सिंह ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहे। उनके नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में एक समान महंगाई भत्ता और कर्मचारियों की छंटनी बंद कराने के लिए ऐतिहासिक हड़ताल कर्मचारी सदैव याद रखेंगे। विधान परिषद सदस्य के रूप में उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया था। इस अवसर पर यतीश शर्मा, दिव्यम यादव, नवल सिंह शेखावत, शालिनी अग्रवाल, रंजना जयसवाल, मुकेश कांत रावत, नरेंद्र मलिक, मनीष शर्मा, रविंद्र कुमार, राजीव भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद