फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Trade Show: ग्रेनो में 25 से मेला, मेले में दिखेगी सेमीकंडक्टर पार्क, फिल्म सिटी समेत परियोजनाओं की झलक

Mon, 23 Sep 2024 08:23 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सेमीकंडक्टर पार्क के अलावा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, फिनटेक सिटी, सॉफ्टवेयर पार्क को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।- डॉ. अरुणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
ट्रेड शो में सर्व शिक्षा अभियान का बना मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 25 सितंबर से शुरू हो रहे यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यमुना प्राधिकरण के सेमीकंडक्टर पार्क, एयरपोर्ट, फिनटेक सिटी सहित अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। यमुना प्राधिकरण आयोजन में 1644 वर्गमीटर के अपने पैवेलियन में 16 अलग-अलग परियोजनाओं के स्टाल लगा रहा है। आगंतुकों के सामने इन योजनाओं के बेहतर प्रस्तुति करण के लिए प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए यमुना प्राधिकरण व्यापार मेले को एक बेहतरीन अवसर मान रहा है। यहां पर देश विदेश के आगंतुक आएंगे। उनके बीच अपनी सभी बड़ी परियोजनाओं को रखने की तैयारी है। व्यापार मेले के पिछले संस्करण में भी प्राधिकरण ने फिल्म सिटी और एयरपोर्ट सहित बड़ी योजनाओं के स्टाल लगाए थे। इस बार उनको और भव्य रूप दिया जा रहा है। 

इस बार इन परियोजनाओं के माध्यम से आने वाले बड़़े औद्योगिक बदलावों को बताने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही आयोजन में भारत सरकार की ईएमसी-2 योजना के तहत 250 एकड़ जमीन में जो इकाइयां बननी हैं, उनका भी प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मेले में यमुना प्राधिकरण के अलावा, पूर्वांचल रियल एस्टेट, एयरपोर्ट व वीवो, आर्कटिक वान, पतंजलि, फिल्म सिटी, सूर्य, सीफी टेक्नोलॉजी, एमसीसी, हैवेल्स समेत कंपनियां अपने स्टॉल लगा रही हैं।
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर पार्क पर है बड़ा फोकस
प्राधिकरण अपनी बड़ी योजना सेमीकंडक्टर पार्क की ब्रांडिंग शानदार तरीके से करना चाहता है। इसीलिए उसका खास फोकस इस पर है। इसके जरिए हजारों करोड़ का निवेश प्रदेश को मिलने वाला है जो विकास में सहायक होगा। इसी आयोजन में फिनटेक सिटी के साथ ही सॉफ्टवेयर पार्क में निवेश के लिए आगे आने के लिए निवेशकों के समक्ष प्रस्तुति दी जाएगी।

आईटी कंपनियों के लिए योजना शुरू होगी
प्राधिकरण की यमुना सिटी में इंफोसिस, विप्रो और टाटा सहित अन्य बड़ी आईटी कंपनियों ने अपनी यूनिट लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। प्राधिकरण ने इनके लिए जमीनों का चिह्नांकन भी कर लिया है। इनके लिए योजना भी शुरू होगी। यह व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। इसलिए प्राधिकरण की मंशा है कि 26 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में योजना शुरू करने के संबंध में फैसला ले लिया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें