नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवार से यूवाईबीए बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है। दो दिवसीय टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक मेजर दीपक यादव मुख्य अतिथि होंगे। दो दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में बालक और बालिकाओं को अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-19 के चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना है।