ग्रेटर नोएडा (संवाद)। द हेमिस्फीयर सोसाइटी के पास डेल्टा मेट्रो स्टेशन के सामने गैलेरिया मार्केट के बेसमेंट में महीनों से गंदा पानी भरा है। पानी सड़ने से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बेसमेंट में कूड़ा और मलबा पड़ा होने से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। एओए अध्यक्ष अलका भाटी ने बताया कि बिल्डर और प्राधिकरण से कई बार सफाई व पानी निकासी की शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने प्राधिकरण से जल्द सफाई कराने और बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा के द हेमिस्फीयर सोसाइटी के बेसमेंट में फैला पड़ा कूडा । स्रोत निवासी