वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जताया विरोध का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के पास सोमवार को श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध जताया। श्रमिकों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन में वृद्धि नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रबंधन से वेतन बढ़ाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद श्रमिक वापस काम पर लौटे। श्रमिकों ने कहा कि वर्तमान वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है, इसलिए वेतन वृद्धि आवश्यक है। वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की सूचना नहीं है। ब्यूरो