फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई व्यवस्था सुधार के लिए कर्मचारियों की होगी सख्त निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गांवों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचायत विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अब सफाई कर्मचारियों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और उनकी ड्यूटी की पुष्टि के लिए सेल्फी मांगी जाएगी। हर दिन पांच कर्मचारियों से फोन पर संपर्क कर उनकी उपस्थिति जांची जाएगी। ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई होगी। जिला पंचायतीराज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले की 82 ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें