बारामुला। कृषि उत्पादन विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने सोमवार को कुंजर में कश्मीर मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (केएमसीओ) की छठी शाखा का उद्घाटन किया। अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री ने सहकारी बैंकों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह कंप्यूटरीकृत इस शाखा से स्थानीय निवासियों को व्यापक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध होंगी जो खेतीबाड़ी समुदाय को लाभ पहुंचाएंगी तथा सरकारी कल्याण योजनाओं को सुगम बनाएंगी। संवाद