फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News : महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी फरार, तलाश में पुलिस दे रही है दबिश

Sun, 07 Aug 2022 01:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Noida News : पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली, उत्तराखंड व यूपी में दबिश दे रही है। वहीं, फेज-दो थाना पुलिस ने शुक्रवार रात पत्नी, चालक व मैनेजर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ कर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने का आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली, उत्तराखंड व यूपी में दबिश दे रही है। वहीं, फेज-दो थाना पुलिस ने शुक्रवार रात पत्नी, चालक व मैनेजर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ कर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


साथ ही, पुलिस ने आरोपी की चार मंहगी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। एक कार पर यूपी शासन का फर्जी लोगो लगा होने से अलग से केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मामले में जानबूझकर चोट पहुंचाने (323), उकसाने के लिए अपमानित करने (504) और धमकी देने (506) आदि धाराएं जोड़ी हैं, जबकि अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला पहले से ही दर्ज है।

एडीसीपी लॉ एंड आर्डर रणविजय सिंह ने बताया कि फोन सर्विलांस पर लगाने के बाद श्रीकांत की लोकेशन पहले दिल्ली फिर लखनऊ में मिली थी। दो टीमें लखनऊ भी भेजी गई हैं जहां उसकी तलाश की जा रही है। श्रीकांत से बरामद एक गाड़ी पर शासन का फर्जी लोगो लगा होने से केस दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने आरोपी को कोई भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दिनभर मचा हंगामा
महिला से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर हजारों की संख्या में लोगों ने शेयर किया। इसके बाद लोगों ने महिला का अपमान करने के आरोप में श्रीकांत पर सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों को कहना है कि नोएडा में इस घटना के बाद से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। दोषी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद ने मांगा 48 घंटे का समय
सोसाइटी में शनिवार शाम को पहुंचे सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने लोगों से कहा कि इस मामले का गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संज्ञान लिया है। महिला अपराध किसी तरह से क्षम्य नहीं है। हम महिलाओं के साथ हैं। वहीं, महिलाओं ने पहले की घटनाओं की भी जानकारी देकर सांसद से श्रीकांत को सोसाइटी से बाहर निकालने की मांग की। इस पर सांसद ने कहा कि 48 घंटे का समय दीजिए, आरोपी जेल के भीतर होगा। हमारी पार्टी और मैं निजी प्रयास से आरोपी को सोसाइटी से बेदखल कराएंगे।

लखनऊ में महिला साथ पकडे़ जाने पर हुआ था केस
श्रीकांत त्यागी का विवादों से नाता रहा है। लखनऊ के गोमती नगर में आरोपी एक महिला मित्र के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद पत्नी व महिला मित्र के बीच काफी हंगामा हुआ था। मामले में गोमती नगर में एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

श्रीकांत का महिला से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी न तो पार्टी का सदस्य है और न ही पार्टी में किसी पद पर रहा है।
- मनोज गुप्ता, नोएडा महानगर अध्यक्ष, भाजपा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में श्रीकांत को किसान नेता बताया जा रहा है, जबकि उसका कभी भी किसान प्रकोष्ठ से कोई जुड़ाव नहीं रहा है। वह पार्टी का सदस्य भी नहीं है।
विज्ञापन

- राजकुमार चाहर, अध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा

यूपी पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने व उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
- रेखा शर्मा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें