ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान तीन पर चल रहे सेंचुरियन कप के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीराम सेना ने जंपा को 14 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीराम सेना ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंपा की टीम छह विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। संजय सैनी की 60 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। गगनदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।