ग्रेटर नोएडा। स्काउट एंड ग्रासरूट क्रिकेट मैदान पर खेले गए अंडर-14 क्रिकेट मैच में रविवार को एसआरसीए क्रिकेट अकादमी की टीम ने इलेवन क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरसीए की टीम ने 35 ओवर में छह विकेट खोकर 349 रन बनाए। बल्लेबाज एकमदीप ने 158 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी स्काउट इलेवन की टीम 31वें ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज पीयूष कुमार व मयंक कुमार ने 40-40 रन की पारी खेली। अनुज सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाज नमन सिंह ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। बल्लेबाज एकमदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो