ग्रेटर नोएडा। सपा की दादरी परिवर्तन यात्रा मंगलवार को इकोटेक-3 क्षेत्र के डेरीन गांव में समाप्त हुई। यह यात्रा 165 गांवों में निकाली गई। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में आखिरी दिन यात्रा मंगरौली, छपरौली, ऐमनाबाद, खेड़ा चौगानपुर होकर हबीबपुर व डेरीन गांवों में पहुंची। राजपूत समाज ने अक्षय चौधरी को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। डेरीन गांव में सरधना विधायक अतुल प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरसिंह यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर बबली भाटी, प्रशांत भाटी, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, सुमित पंडि, विकास जतन, नरेंद्र भाटी, मनदीप भाटी मौजूद रहे। ब्यूरो