गढ़-कुमौ की साझा सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक हैं नंदा देवी : प्रो. वेदवाल
फोटो
दिल्ली विधानसभा के सदस्य रवि नेगी के इस तरह के आयोजनों को प्रवास में पहाड़ के लोगों का जन्मभूमि के प्रति लगाव बताया।
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी दो के 11 एवेन्यू सोसाइटी में आयोजित ‘वसंतोत्सव’ में मां नंदा-सुनंदा देवी की ढोली यात्रा आयोजित की गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा पहनकर शामिल हुईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्तराखंड के छोलिया नृत्य, ढोल-दमाऊ तथा लोकगीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा। वहीं, उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन भी परोसा गया। वहीं 150 से अधिक बच्चों ने उत्तराखंड के लोकगीतों मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति संस्थापक आशीष बिष्ट, कविता पांडे, आरुषि जुयाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो