फोटो
ग्रेटर नोएडा। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत मेरा युवा भारत माई भारत की ओर से शुक्रवार को शारदा विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय युवा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें करीब 400 युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है। इस दौरान प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद एवं भाषण में कार्तिक गुप्ता, स्लोगन लेखन में सबरीन, चित्रकला में दिव्यांशी श्योराण, विषय आधारित नृत्य में विश्वभारती पब्लिक स्कूल, नुक्कड़ नाटक एवं मूक अभिनय में नाट्यक्रांति शारदा विश्वविद्यालय टीम, काव्य प्रस्तुति में यश, संगीत एवं रैप में विवेक और रील निर्माण एवं लघु फिल्म में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ब्यूरो