नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में 27वें इंटर एमिटी इंस्टीट्यूशंस स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में मित्रता, एकता, खेल भावना, भाईचारे और समर्पण की भावना विकसित करता है। उन्होंने बताया कि पिछले कॉमनवेल्थ खेलों में एमिटी के करीब आठ विद्यार्थियों ने पदक जीते थे, जबकि वर्तमान एशियाई खेलों में विभिन्न संस्थानों के करीब 55 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। रितनंद बलवेद एजुकेशन फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय चौहान ने कहा कि एक माह चलने वाली प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारेगी। वाइस चांसलर प्रो. डॉ. बलविंदर शुक्ला ने इसे विश्वविद्यालय के लोकप्रिय आयोजनों में से एक बताया। ब्यूरो