फोटो
पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं बल्कि अनुशासन, धैर्य, सहयोग और नेतृत्व की भावना भी विकसित करते हैं। नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। एक पीईटी शिक्षक के रूप में मेरा प्रयास रहता है कि हर बच्चा अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल से जुड़े। खेल के माध्यम से बच्चों को जीत और हार दोनों को सहजता से स्वीकार करना सिखाया जाता है। हर बच्चे में कोई न कोई खेल प्रतिभा होती है। शिक्षक की जिम्मेदारी है कि उसे पहचानकर सही मार्गदर्शन और अभ्यास का अवसर दे। बच्चों को मोबाइल से दूर कर मैदान से जोड़ना जरूरी है। खेलों को दिनचर्या में शामिल करने से स्वस्थ शरीर के साथ मजबूत व्यक्तित्व का विकास होता है। - मनीष सिंह, शिक्षक शारीरिक शिक्षा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा सेक्टर-30