फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसपीओ की बीमारी के चलते मौत

Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव सिलानी निवासी एक एसपीओ की बीमारी के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें का सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव सिलानी निवासी विजयपाल हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात थे। विजयपाल की पत्नी ने बताया कि उसके दोनों बच्चे उसके मायके गांव सलीमसर माजरा में रहते हैं और वहीं पढ़ाई करते हैं। 19 अक्तूबर को वह अपने बच्चों को लेने के लिए गई थी। इसके बाद जब वह 20 अक्तूबर को वापस आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने अपने बेटे से दरवाजा खुलवाया और अंदर जाकर देखा तो उसका पति फर्श पर नीचे पड़ा था। उसका पति पिछले कई दिनों से बीमार था और उसको खून की उल्टियां भी हो रही थी। बीमारी के कारण उसके पति की मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में विजयपाल की पत्नी की शिकायत पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें