नोएडा (संवाद)। सेक्टर-22 स्थित युवा मंच जागरण समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्य श्री रामाकांत बडोला ने सातवें दिन की कथा का भावपूर्ण वाचन किया। उन्होंने कहा कि इस संसार का सुख क्षणभंगुर और नश्वर है, इसलिए मनुष्य को भौतिक आकर्षणों और मोह-माया में उलझने के बजाय ईश्वर भक्ति, सेवा और सत्कर्मों को जीवन का आधार बनाना चाहिए। आचार्य बडोला ने बताया कि आत्मिक शांति और सच्चे सुख का मार्ग केवल प्रभु भक्ति से ही संभव है। समापन महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। सेक्टर-12 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप वोहरा ने उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।