फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार वाहनों ने आठ साल के बच्चे समेत दो जानें ली

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरायपुर और क्लेमेंटटाउन में हुए हादसे
विज्ञापन

I

I
I
Iअलग-अलग जगहों पर पिछले 24 घंटों में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से आठ साल के बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। क्लेमेंटटाउन में मंगलवार दोपहर आठ साल का बच्चा तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। वह साइकिल चला रहा था। वहीं, रायपुर में मंगलवार रात तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से एक युवक काल की गाल में समा गया। क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि टर्नर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से आठ साल के सुमित की मौत हो गई। उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। बिहार के रहने वाले हैं। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि शांति विहार निवासी मलखान सिंह (23) रात करीब 9:30 बजे बाइक से नालापानी से अपने घर लौट रहे थे। जब वे तपोवन रोड पर इग्नू स्कूल के पास पुलिया के निकट पहुंचे तो नालापानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके भाई अर्जुन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें