19-20 जून को विशेष योग कार्यशाला का आयोजन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 और 20 जून को विशेष योग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला संस्थान के फुटबॉल ग्राउंड में सुबह 6 से साढ़े सात बजे तक आयोजित होगी। दो दिवसीय कार्यक्रम में विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के स्वर्ण पदक विजेता आकाश शर्मा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। आईएमएस स्पोर्ट्स क्लब की हेड रीना मैसी ने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थी, शिक्षक व संस्थान के कर्मचारी सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और विभिन्न योग क्रियाओं में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान आकाश शर्मा प्रतिभागियों को योग के महत्व, अनुशासन व नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देंगे। ब्यूरो