फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत उत्कर्ष महायज्ञ में शत्रु नाश के लिए विशिष्ट यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत उत्कर्ष महायज्ञ में शत्रु नाश के लिए विशिष्ट यज्ञ
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-110 में महर्षि महेश योगी संस्थान की ओर से आयोजित 108 कुंडीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ के पांचवें दिन शत्रु नाश यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। विशाल रामलीला मैदान में हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ आहुति अर्पित कर व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की उन्नति की कामना की। वैदिक मंत्रों की ध्वनि और अग्निहोत्र की सुगंध से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा। संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह यज्ञ अंत वाह्य और गुप्त तीनों प्रकार के शत्रुओं के नाश के लिए किया गया, ताकि मन, समाज और देश सभी सशक्त बन सकें। महायज्ञ में अब तक पांच लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं और प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें