नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05081 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 10 नवंबर को चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 05082 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल 11 नवंबर को संचालित होगी। छपरा से चलने वाली ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, आनंद विहार से छपरा के लिए विशेष ट्रेन (05082) 11 नवंबर को दोपहर एक बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में मसरख, दिघवा दुबौली, थावे जंक्शन, रामकोला, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुरवल, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। ब्यूरो