ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-दो में रविवार को आरडब्ल्यूए की ओर से आम सभा एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बॉबी भाटी, महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सभा में सेक्टर की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। विकास, सुरक्षा तथा सामुदायिक विषयों पर चर्चा हुई। सेक्टर के गेट के सौंदर्यीकरण पर सभी ने सहमति दिखाई। दिवाली के लिए सेक्टर में विशेष तैयारियां की जाएंगी। बॉबी ने बताया सभा में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सेक्टरवासियों ने कहा कि मंदिर परिसर में लगा काला पत्थर गलत स्थान पर लगाया गया है, उसे हटाकर उचित स्थान पर लगाया जाए। मंदिर समिति के रहते हुए ट्रस्ट बनाने पर आपत्ति जताई गई। इस पर सभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि यदि मंदिर समिति इन सभी सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देती, तो सेक्टरवासी उसका बहिष्कार करेंगे। ब्यूरो