नोएडा। रयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के कल्याण के लिए प्रार्थना से हुई। इसके बाद ‘ए मदर्स लव कविता’ और ‘मदर:द रियल लाइफ हीरो’ नाटिका प्रस्तुत की गई। कक्षा-8 की गायन प्रतियोगिता के विजेताओं ने प्रस्तुति दी। साथ ही मदर टेरेसा पर एक वार्ता और फॉर एवर लव नृत्य का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर माताओं के लिए मनोरंजक खेल, कक्षा 2-6 के छात्रों का ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या निधि त्रिवेदी ने छात्रों की सराहना की। ब्यूरो